JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर गुरुद्वारा के समीप 30 लाख लूटकांड मामले का मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Fri, 12 Sep 2025 12:20 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर में बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा के पास हुए 30 लाख रुपये की लूट कांड में मुख्य आरोपी राकेश कुमार उर्फ पकौड़ी को गिरफ्तार कर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर शहर में लाया. गुरुवार को पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर नोवामुंडी स्थित सुधीर बेहरा के घर पर छापेमारी कर लूटी गई राशि में से पांच लाख रुपये बरामद किए हैं।


इस मामले में अब तक कुल 10 लाख रुपये, इनोवा कार, हथियार और अन्य आवश्यक सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह लूट कांड एक सुनियोजित षड्यंत्र का परिणाम था, जिसका मास्टरमाइंड कमलेश दूबे है. कमलेश दूबे रानीकूदर का निवासी है और एक कूरियर कंपनी में कार्यरत बताया जा रहा है। उसने कारोबारी साकेत अग्रवाल को बैंक में रुपये ले जाते हुए कई बार देखा था और इस दौरान योजना बनाई कि लूट की जाएगी।


योजना के अनुसार, कमलेश दूबे ने पकौड़ी राकेश कुमार को लूट में शामिल किया. राकेश ने ही कारोबारी से रुपये से भरा बैग छीना और हवाई फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने साकेत अग्रवाल के घर के अलावा रास्ते के सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से जांच की, जिससे महत्वपूर्ण सुराग मिले. इसके बाद पुलिस ने कपाली से लूट में प्रयुक्त इनोवा कार बरामद की थी और कार चालक गणेश कुंभकार व कार मालिक को गिरफ्तार किया।

पकौड़ी के अलावा अब तक कदमा रानीकुदर निवासी कमलेश दूबे, कपाली निवासी गणेश कुंभकार, और अन्य चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. साथ ही लूट में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार, पकौड़ी की निशानदेही पर नोआमुंडी में सुधीर बेहरा के घर से पांच लाख रुपये बरामद किए गए. इसके साथ ही अब तक कुल 10 लाख रुपये की बरामदगी की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने बताया कि आदित्यपुर के करण कुमार और उसके दो साथियों की भी तलाश जारी है. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस लूटकांड में प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से सात से आठ युवक शामिल थे. शातिर मास्टरमाइंड कमलेश दूबे ने वारदात को अंजाम देने से पहले इनोवा कार का नंबर प्लेट भी हटा दिया था, ताकि पहचान से बचा जा सके।

गौरतलब है कि यह लूट कांड 4 सितंबर को बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास बस्ती रोड नंबर 2 निवासी व हिन्दुस्तान लीवर एजेंसी संचालक साकेत अग्रवाल से हुआ था. पुलिस इस गंभीर मामले की गहराई से जांच कर रही है और बाकी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.