JAMSHEDPUR : जनता मानगोवासी होने पर गर्व करेंगे, निरंतर विकास के लिए मेरा साथ दें : सुधा गुप्ता


Publish Date: Thu, 12 Feb 2026 09:38 AM (IST)


 

मानगो में सुधा गुप्ता ने चलाया जनसंपर्क अभियान, जनता का जबरदस्त रुझान


जमशेदपुर : मानगो में मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने अपील की है कि जनता निरंतर विकास के लिए उनको वोट करें ताकि हर व्यक्ति मानगोवासी होने पर गर्व कर सके. पानी, बिजली, सड़क, साफ सफाई और जाममुक्त मानगो बनाने के लिए लोग उनको वोट करें. पहले जिस तरह से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने विकास किया, उसी तरह एक बार फिर से मेयर का पद पर सुधा गुप्ता को जीताकर विकास के स्पीड को फिर से तेज करने के लिए चुनाव में जिताये. यह अपील सुधा गुप्ता ने बुधवार को मानगो क्षेत्र में किये गये पदयात्रा के दौरान की. सुधा गुप्ता के साथ काफी संख्या में स्थानीय महिलाएं और पुरुष भी थे. इन लोगों ने सुधा गुप्ता को आर्शीवाद दिया. मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने बुधवार को व्यापक पदयात्रा किया. डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन और वोट करने की अपील की. सुधा गुप्ता ने बस्तीवासियों से अपील की कि 23 फरवरी को अपने अपने घरों से निकलकर कारपेट के निशान क्रम संख्या 11 नंबर पर वोट डाल कर उनको विजयी बनाएं. पदयात्रा के क्रम में मानगो के शांतिनगर, लक्ष्मण नगर, गौड़ बस्ती, कृष्णा नगर, शंकोसाई रोड नंबर 1, रामनगर, सुभाष कॉलोनी सहित विभिन्न बस्तियों में गयी, जहां लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला. स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को वोट देने का आश्वासन दिया. जिस जिस क्षेत्र से पदयात्रा गुजरी, वहां बस्तीवासियों ने एकजुट होकर समर्थन जताया. सुधा गुप्ता ने बस्तीवासियों से अपील की कि 23 फरवरी को अपने अपने घरों से निकलकर कारपेट के निशान क्रम संख्या 11 नंबर पर वोट डाल कर उनको विजयी बनाएं. पदयात्रा में मानगो क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, जिससे पूरे इलाके में चुनावी माहौल और उत्साह देखने को मिला।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.