JAMSHEDPUR : नशे के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ तेज, 17 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद, जमशेदपुर पुलिस का संदेश साफ है, नशा कारोबारियों के लिए शहर में कोई जगह नहीं.... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sat, 13 Dec 2025 11:46 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर में मादक पदार्थों एवं नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन प्रहार” लगातार असर दिखा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जमशेदपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में नशे के अवैध नेटवर्क को जड़ से खत्म करना और युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाना है।

लगातार छापेमारी, तस्करों में मचा हड़कंप....

विशेष अभियान के तहत पुलिस की अलग–अलग टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 186 पुड़िया ब्राउन शुगर, 38.12 ग्राम अफीम, 90 पुड़िया गांजा तथा 27 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद की। इस मामले में 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

नशा सप्लाई चेन तक पहुंचने की कोशिश.....

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि नशा सप्लाई चेन के बड़े सरगनाओं तक पहुंचा जा सके। कई संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशा तस्करी के नेटवर्क से कितनी गहराई तक जुड़े हुए हैं।

एसएसपी स्वयं कर रहे निगरानी......

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। थानेवार उपलब्धियों, कार्रवाई की गति और आगे की रणनीति को लेकर अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शहर के किसी भी हिस्से में नशे का अवैध कारोबार पनपने न पाए।

सूचना तंत्र मजबूत, छोटे तस्कर भी रडार पर....

पुलिस ने सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है, ताकि छोटे से छोटे नशा तस्कर पर भी त्वरित कार्रवाई की जा सके। जिन इलाकों से नशे के कारोबार की शिकायतें मिल रही हैं, वहां विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है।

जनता से पुलिस की अपील.....

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही जमशेदपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे के अवैध कारोबार की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को इस गंभीर खतरे से बचाया जा सके।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.