JAMSHEDPUR : बच्चा अपहरण मामले में मुर्शिदाबाद से एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश में जुटी पुलिस, परिजनों ने सिटी एसपी को किया सम्मानित


Publish Date: Sun, 12 Oct 2025 11:32 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्टा से बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक का नाम शेख सादुल है, जो पेशे से ड्राइवर है। पुलिस के अनुसार, जिस स्कार्पियो गाड़ी से बच्चे को अपहरण कर मुर्शिदाबाद ले जाया गया था, वह सादुल ही चला रहा था। साकची स्थित एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि इस अपहरण में अमीन शेख समेत तीन अन्य आरोपी भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें मुर्शिदाबाद में लगातार छापेमारी कर रही हैं।


सिटी एसपी ने बताया कि अपहरण की वजह पैसों का लेन-देन विवाद था। जिन मजदूरों ने बच्चे का अपहरण किया, वे अपहृत बच्चे आरिश गद्दी के पिता फिरदौस गद्दी के भाई फिरोज गद्दी की कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करते थे। मजदूरों का कुछ भुगतान बकाया था, जिसे लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद के चलते उन्होंने बच्चे को आइसक्रीम खिलाने और घुमाने के बहाने अपने साथ ले लिया। मजदूर बच्चे को रामदास भट्टा से लेकर चेपा पुल होते हुए पटमदा मार्ग से मुर्शिदाबाद निकल गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की पहचान की और मुर्शिदाबाद में छापेमारी कर मुख्य आरोपी शेख सादुल को गिरफ्तार कर लिया।

बाकी आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने दावा किया है कि उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रेस वार्ता के बाद बच्चे के परिजनों ने सिटी एसपी कुमार शिवाशीष को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.