JAMSHEDPUR : कदमा लिंक रोड पर कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारा जोरदार टक्कर, एक की हालत गंभीर, दूसरा को हल्की चोट


Publish Date: Sun, 28 Sep 2025 13:18 PM (IST)


 

जमशेदपुर : कदमा लिंक रोड पर रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान आदित्यपुर-1 के श्रीनिधि अपार्टमेंट, एस-टाइप बैंक कॉलोनी, दिंडली बस्ती निवासी प्रतीक चौधरी और हरी ओम नगर, रोड नंबर-5, बैल बाला निवास निवासी आयुष यादव के रूप में हुई है।


दोनों मित्र कदमा लिंक रोड के रास्ते घूमने निकले थे। इसी दौरान मोड़ पर तेज रफ्तार कार (संख्या JH05CD3303, स्विफ्ट डिज़ायर) ने उनकी बाइक (संख्या JH05EA5519) को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में प्रतीक चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोट आई है और ब्रेन फ्रैक्चर की पुष्टि डॉक्टरों ने की है। फिलहाल उन्हें टीएमएच (टाटा मुख्य अस्पताल) में वेंटिलेटर पर रखा गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और अब तक उन्हें होश नहीं आया है। वहीं, उनके साथी आयुष यादव को पैर, कमर और चेहरे पर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

घटना के बाद शिवम पाठक और उसके साथियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल टीएमएच अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने वाहन का नंबर ट्रेस कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025


BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी

  01 Aug 2025


चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर

  07 Jul 2025


BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल

  28 Jun 2025


BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!

  20 Jun 2025


दिल दहला देने वाली घटना : शादी के महज 15 दिन बाद, 27 वर्षीय पत्नी ने 53 साल के पति की कर दी हत्या

  12 Jun 2025


Jac 10th result : आज 12.30 बजे जारी होगा जैक बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, जानिए स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट किस वेबसाइट पर देख सकते हैं.... पढ़े पूरी खबर

  27 May 2025


JAMSHEDPUR : मानगो वर्कर्स कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट

  23 May 2025


BREAKING : साकची के HOTEL-EL-DORADO युवती आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक युवती समेत चार को भेजा जेल....

  13 May 2025


BIG-BREAKING : भारत पाकिस्तान तनाव पर बड़ा अपडेट, दोनों देशों के बीच सीजफायर, पढ़े पूरी खबर

  10 May 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.