JAMSHEDPUR : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का शपथ ग्रहण सह मिलन समारोह संपन्न.. नई कमिटी का हुआ विस्तार


Publish Date: Sun, 22 Dec 2024 19:02 PM (IST)


 

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का शपथ ग्रहण सह मिलन समारोह निर्मल गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। इस आयोजन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज सिंह, महासचिव विनय पूर्ति, कोषाध्यक्ष अजय महतो समेत नई समिति के तमाम पदाधिकारियों ने शपथ लेने के साथ क्लब के उत्थान और एकजुटता का संकल्प लिया। इस आयोजन की अध्यक्षता प्रेस क्लब चुनाव संचालन समिति के वरीय सदस्य वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार ने की।



क्लब के मुख्य चुनाव पदाधिकारी सह मुख्य संरक्षक ब्रजभूषण सिंह ने पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए सदस्यता और प्रेस क्लब भवन की स्थापना के लिए पहल का आह्वान किया। संरक्षक एवं हिंदुस्तान के संपादक गणेश मेहता ने पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई और पत्रकार हितों के लिए डटे की सलाह दी। क्लब के संरक्षक देवानंद सिंह, संस्थापक अध्यक्ष ब्रजेश सिंह और पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में दैनिक जागरण के यूनिट हेड दिलावर साहू और संरक्षक जयप्रकाश राय ने भी बहुमूल्य उपस्थिति देते हुए नए पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में अस्वस्थ चल रहे पत्रकार लक्ष्मण प्रसाद को आर्थिक मदद देने के साथ सम्मानित भी किया गया।



कार्यक्रम में चुनाव संचालन समिति के अरिंदम सिन्हा, अजय शंकर, अरुण सिंह, शशिभूषण, वरिष्ठ पत्रकार एसएन दुबे, जयेश ठाकोर, पूर्व महासचिव अंजनी पांडेय, पूर्व कोषाध्यक्ष विद्यासागर सिंह, संदीप सवर्ण, राघवेंद्र शर्मा, आदित्यनाथ झा, राजेश कुमार लालदास, पशुपति मिश्रा, रामकंडे मिश्र,चंद्रशेखर सिंह, मनोज सिंह पूर्व कशिश, रत्नेश तिवारी, बसंत साहू, राकेश मिश्रा, अमजद खान, रूपेश दुबे, बीरेंद्र कुमार सिंह, मंतोष मंडल, कन्हैया सिंह, रीमा डे इम्तियाज इंटू, नीरज पाराशर, अनिमेष, अकबर, संजय सरदार, अनूप गुप्ता, इंद्रजीत पिंटू समेत तमाम पत्रकारों को शाल एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद कोषाध्यक्ष अजय महतो ने दिया।



कार्यक्रम में चाणक्य, निसार अहमद, मुरारी, विनय उपाध्याय, सचिन, उज्ज्वल कुमार, नवीन प्रधान, रंजीत ओझा, सुदर्शन शर्मा, रोहित सिंह, रोहित, वकीलुद्दीन, मनोज रजक, सी एच राममूर्ति, अरुण पांडेय, आशीष तिवारी, कुमार कुणाल, कल्याण गोराई, हिमांशु कुंभकार, मंजीत कुमार सिंह, महेंद्र गुप्ता समेत कई पत्रकार मौजूद थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.