Publish Date: Mon, 16 Jun 2025 10:27 AM (IST)
चांडिल : रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज का एक छात्र चांडिल डैम में डूब गया। छात्र की पहचान मोहम्मद शाहिल (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने आठ अन्य दोस्तों के साथ डैम में नहाने गया था। हादसा करीब शाम 5:30 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी दोस्त मस्ती के मूड में डैम पहुंचे थे और नहाने के दौरान कुछ छात्र मछली पालन क्षेत्र की ओर भी चले गए। इसी दौरान मोहम्मद शाहिल प्लास्टिक की तैरती प्लेट पर खड़ा था, जहां संतुलन बिगड़ने से उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद छात्र डर और घबराहट के कारण सीधे अपने लॉज लौट आए। देर रात सभी ने हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से युवक की खोजबीन शुरू करवा दी। घटनास्थल पर ग्रामीण भी बड़ी संख्या में जुटे और युवक की सकुशल वापसी की दुआ करते नजर आए।
फिलहाल डूबा हुआ छात्र बरामद नहीं हो पाया है और तलाश अभियान जारी है। सभी छात्र अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के बताए जा रहे हैं, जो रामगढ़, रांची और धनबाद जैसे जिलों के निवासी हैं।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.