Publish Date: Sat, 28 Jun 2025 16:25 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित राजदेव बगान केबुल बस्ती में गुरुवार को हुए सनसनीखेज घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया. एक नाबालिग लड़की को उसके ही पड़ोसियों द्वारा तीन घंटे तक घर में बंधक बनाकर रखा गया, जब उसके परिजन बेटी को छुड़ाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और उनके जेवर भी छीन लिए. मामले में गोलमुरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. पीड़िता सगुन कुमारी की उम्र 15 वर्ष है, जिसे गुरुवार 26 जून को दोपहर लगभग 2 बजे से शाम 5 बजे तक आरोपी रोहित गुप्ता, रॉकी गुप्ता, पंकज गुप्ता और गुड़ी देवी ने कथित तौर पर उनके घर में बंधक बनाकर रखा. जब सगुन के परिजनों को घटना की सूचना मिली, तो वे चिंतित होकर आरोपियों के घर पहुंचे।
वहां परिजनों के साथ न सिर्फ बदसलूकी की गयी, बल्कि उनके साथ मारपीट कर महिला सदस्यों के गहने भी छीन लिए गए. पीड़िता।की मां शोभा देवी ने गोलमुरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम है और पहले भी आरोपी पक्ष से कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी है. घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस सक्रिय हो गयी. पुलिस ने।घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा।लिया और तत्काल छापेमारी शुरू कर दी.।पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों में से दो रोहित गुप्ता और रॉकी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी राजदेव बगान केबुल बस्ती के निवासी हैं. पुलिस ने इनसे पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य दो आरोपी पंकज गुप्ता और गुड़ी देवी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.