JAMSHEDPUR : मानगो फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर फिर दिखा लापरवाही, स्ट्रीट लाइट पोल गिरा युवक ने कहा मेरे सर में चोट लगा… आरोपित ड्राइवर ने कहा— “किसी को चोट नहीं लगी, बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है”


Publish Date: Thu, 11 Dec 2025 09:59 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो में बुधवार की रात फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर एक बार फिर लापरवाही देखने को मिली। मानगो दायगुट्टू निवासी अंकित कुमार साकची से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मानगो स्मार्ट बाज़ार के करीब एक माल ढोने वाले ट्रक चालक ने गलत तरीके से गाड़ी को बैक करना शुरू किया। इस दौरान ट्रक साइड में लगे स्ट्रीट लाइट के तार में फंस गया। ड्राइवर ने जैसे ही वाहन आगे बढ़ाया, पूरा स्ट्रीट लाइट पोल टूटकर सीधे अंकित के सिर और हाथ पर गिरा, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं।

अंकित ने घटना के बाद वहां मौजूद सुपरवाइजर से सेफ्टी इंजीनियर के बारे में पूछा तो बताया गया कि साइट पर कोई सेफ्टी इंजीनियर मौजूद ही नहीं था। सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अंकित को शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने ले जाया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भी फूटा और नाराज़ भीड़ ने चालक की पिटाई कर दी। लोगों ने निर्माण स्थल पर लगातार हो रही लापरवाही पर भारी नाराज़गी जताई।


आरोपित ड्राइवर का पक्ष भी सामने आया......

घटना के बाद जिस ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगा, उसने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि “किसी को कोई चोट नहीं लगी है। युवक खुद बात का बतंगड़ बना रहा है।”
ड्राइवर ने यह भी दावा किया कि अंकित ने सुपरवाइजर को मारने के लिए दौड़ाया, जिसके बाद सुपरवाइजर डरकर मानगो पुल की तरफ भाग गया।


लगातार लापरवाही पर उठ रहे सवाल.....

यह घटना एक बार फिर उजागर करती है कि मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए ताकि आगे कोई बड़ी दुर्घटना न हो।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.