JAMSHEDPUR : धतकीडीह गोलीचालन में घायल शिवम घोष के पिता मुन्ना घोष... ने कहा बेटे को उसके स्कूल के सहपाठियों ने मारी गोली....


Publish Date: Thu, 20 Feb 2025 09:42 AM (IST)


 

जमशेदपुर : बिष्टुपुर धातकीडीह मेन रोड पर बुधवार दोपहर करीब 1.07 बजे शराब माफिया मुन्ना घोष के छोटे बेटे शिवम घोष (23) को बाइक और स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मार दी. बदमाशों ने छह राउंड फायरिंग की. शिवम को बाईं आंख, गले और छाती में गोली लगी. उसे टेंपो से टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज जारी है. परिजनोंं के आने तक वह 10 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा. आरोप है कि घटना को शिवम के पूर्व सहपाठी सूर्या, शिबू और मनोज ने अंजाम दिया. सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हुई है. फुटेज से साफ है कि बदमाशों ने पूरी रेकी के बाद गोली मारी. परिजनों और दोस्तों ने फुटेज देखकर बदमाशों की पहचान की है।

घटना के बाद शिवम के परिवार ने धातकीडीह मुख्य मार्ग जाम कर दिया. गुस्साए लोगों ने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार को सीसीटीवी फुटेज नहीं देने पर मारपीट की. इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया. इस दौरान आक्रोशित लोगों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई. करीब पौने दो घंटे तक लोग जुटे रहे. पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।


मुन्ना घोष ने बताया कि बेटे शिवम को उसके स्कूल के सहपाठियों ने गोली मारी. विवाद का कारण पता नहीं, लेकिन फुटेज में दिख रहे सभी युवक केपीएस स्कूल में शिवम के साथ पढ़ते थे. शिवम ने 2021 में पढ़ाई छोड़ दी थी. इतने साल बाद दोस्तों ने बाहरी युवकों की मदद से वारदात को अंजाम दिया. इसमें साकची के कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल है।


उधर, टीएमएच के डॉक्टरों ने परिजनों को 48 घंटे की मोहलत दी है. इसके बाद शिवम को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाया जाएगा. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे, घायल की चप्पल और खून के सैंपल जब्त किए हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.