Publish Date: Mon, 24 Mar 2025 19:09 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा में बीते 8 जून 2022 को मनप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले को लेकर सोमवार को जमशेदपुर कोर्ट में मनप्रीत की मां सोनी कौर की गवाही हुई. इस दौरान कोर्ट परिसर में दोनों पक्षों की ओर से लोग मौजूद रहे. सुरक्षा की दृष्टि से सिदगोड़ा और सीतारामडेरा की पुलिस भी कोर्ट परिसर में मौजूद रही डीएसपी मुख्यालय 1 भोला प्रसाद भी कोर्ट परिसर में मौजूद रहे।
एडीजे 1 बिमलेश कुमार सहाय की अदालत में सोनी कौर ने सभी आरोपियों को पहचाना. सोनी कौर ने कोर्ट को बताया कि घटना के दिन नवीन सिंह ने रेकी की थी, अन्य चार आरोपी उनके घर में घुसे और मनप्रीत की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रकाश झा ने क्रॉस एग्जामिन किया. उन्होंने सोनी कौर से कई सवाल किए. इधर, सोनी कौर ने बताया कि कलिका सिंह के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि उन्हें परेशान किया जा रहा है जबकि कलिका सिंह द्वारा केस मैनेज करने के लिए 50 लाख रुपए दिए जा रहे थे. मना करने पर यह गलत आरोप लगाए जा रहे है. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार कलिका सिंह राहुल सिंह, अक्षय सिंह, राहुल गुप्ता, गौरव गुप्ता और नवीन सिंह होंगे।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.