JAMSHEDPUR : जुस्को के बनाए पार्क में विधायक निधि बोर्ड.. मंत्री बन्ना गुप्ता.. स्व० रतन टाटा के संपत्ति को अपनी संपत्ति लगे बताने : विकास सिंह


Publish Date: Sat, 12 Oct 2024 14:20 PM (IST)


 

जमशेदपुर : मानगो के डिमना रोड के बीच में बने सेंट्रल पार्क में दो दिनों से रात के अंधेरे में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा विधायक निधि से पार्क का निर्माण करने का संदेश देते हुए देश के अमर शहीदों के नाम के साथ गेट लगाने का कड़ा विरोध बीजेपी नेता विकास सिंह ने किया. भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि शहीदों का सम्मान करना हम सभी नागरिकों का परम कर्तव्य है लेकिन शहीदों के नाम का दुरुपयोग करना देशद्रोह से कम नहीं है और वैसे ही देशद्रोही का कार्य स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कर रहे हैं।



अपना नाम चमकाने के लिए अमर शहीदों का नाम का उपयोग कर रहे हैं भाजपा नेता विकास सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की माल है महाराज का और मंत्री बन्ना मिर्जा खेल रहे होली विकास सिंह के अनुसार शहर का बच्चा-बच्चा अच्छी तरह जानता हैं की डिमना रोड के बीच में जुस्को के द्वारा लगभग दो वर्ष पहले पार्क बनाया गया है।



चुनाव में वोट लेने की कितनी अधिक बेचैनी है मंत्री को एक तरफ पूरा देश स्वर्गीय रतन टाटा के शोक में डूबा हुआ है और दूसरी और बन्ना गुप्ता ने उनकी संपत्ति डिमना रोड़ के पार्क के प्रवेश द्वार में रात के अंधेरे में अपने विधायक निधि का गेट लगा दिया गेट में अमर शहीदों का नाम लिखा है जो एक अच्छी बात है लेकिन बगल में विधायक निधि बन्ना गुप्ता का भी बोर्ड लगा दिया है विकास सिंह ने कहा कि जिस समय पार्क का निर्माण किया गया था उसी समय मंत्री को यह घिनौना कदम उठाना चाहिए था वे तो केवल टाटा घराने के मालिक स्वर्गीय रतन टाटा का इंतजार कर रहे थे जिस दिन पूरा देश स्वर्गीय रतन टाटा के शोक में डूबा हुआ था उसी दिन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने यह घिनौना काम किया है विकास सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि अगर मंत्री के कलेजे में दम है तो यह भी लिखे की विधायक निधि से कितने लागत से पार्क बनी है।




विकास सिंह ने बन्ना गुप्ता को एक सुझाव देते हुए कहा की मंत्री बन्ना गुप्ता छोटा खेल क्यों खेल रहे हैं जुबली पार्क,जेआरडी स्टेडियम और गोपाल मैदान के पास भी ऐसा गेट लगाकर अपने हाथ से अपना पीठ स्वयं थपथपा ले शायद चुनाव में लाभ मिलेगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BIHAR-BREAKING : ऑर्केस्ट्रा कलाकारों के साथ डांस कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या..

  05 Feb 2025


आश्चर्यजनक : पहले से ही 6 बच्चे की मां... अब गर्भाशय में 13 बच्चे पलने की बात सामने... पढ़े पूरी खबर

  05 Feb 2025


ससुर ने लौटा दी बारात...चोली के पीछे क्या है... गाने पर दूल्हा को डांस करना पड़ा महंगा...

  04 Feb 2025


BIG-BREAKING : देवघर से लौट रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार... 2 की मौत.... 2 की हालत गंभीर....

  02 Feb 2025


उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा.... पढ़े पूरी खबर

  01 Feb 2025


BREAKING : गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम से लौट बच्चों से भरी.. स्कूली आटो हुई दुर्घटनाग्रस्त... कई बच्चें घायल...

  26 Jan 2025


BIG-BREAKING : सेना का बयान... तीन अलग अलग आतंकवाद विरोधी अभियान... 30 आतंकवादी ढेर...

  26 Jan 2025


JIO के करोड़ों यूजर्स को फिर लगा जोरदार झटका... पढ़े क्या है पूरी खबर

  22 Jan 2025


JAMSHEDPUR : कीताडीह में 15 लाख के गहने व 50 हजार नगदी की चोरी... दहशत में पूरा परिवार... जांच में जुटी पुलिस....

  20 Jan 2025


BREAKING : महाकुंभ में कई टेंटों में लगा भीषण आग... मचा अफरा तफरी

  19 Jan 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.