Publish Date: Mon, 25 Aug 2025 10:19 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में रविवार की शाम एक मरीज ने चौथे तल्ले से कूदकर जान दे दी. घटना करीब 4 बजे की है। हालांकि मौत कैसे हुई, इसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. मृतक की पहचान पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर कुरुलिया गांव निवासी रघुनाथ मुंडा 50 के रूप में हुई है. वह दस्त और पेट दर्द की शिकायत पर 21 अगस्त को इमरजेंसी विभाग में भर्ती हुआ था. अगले दिन उसे मेडिसिन वार्ड (चौथा तल्ला भवन) में शिफ्ट किया गया।
वह बेड नंबर 518 पर भर्ती था. 23 अगस्त की रात भर वह सो नहीं सका, जिससे बाकी मरीज भी परेशान रहे. उसके बगल वाले मरीज विष्णु पदो ने बताया कि रविवार सुबह रघुनाथ अचानक बेड से उठकर चला गया. उस समय उसकी पत्नी दामंती मुंडा किसी काम से नीचे गई हुई थी. वापस लौटने पर जब पति को बेड पर नहीं देखा तो उसने खोजबीन शुरू की. काफी खोजबीन के बावजूद रघुनाथ का पता नहीं चला।
दोपहर करीब 3 बजे अस्पताल के सफाईकर्मियों ने देखा कि एक मरीज ग्राउंड फ्लोर और बालकनी के बीच अचेत अवस्था में पड़ा है. उन्होंने तुरंत सूचना होमगार्ड जवानों को दी. इसके बाद अधीक्षक डॉ. आरके मंधान और एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंचे. रघुनाथ को इमरजेंसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल सूत्रों का कहना है कि रघुनाथ शराब का आदी था और चार दिनों से उसे शराब नहीं मिली थी. इसी कारण वह मानसिक रूप से अस्थिर भी दिख रहा था. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस जांच कर रही है और मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.