Publish Date: Mon, 05 May 2025 09:56 AM (IST)
जमशेदपुर : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एमजीएम अस्पताल में हुए दर्दनाक पर घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा हैं कि सरयू राय इस घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी को छोड़कर सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगनी चाहिए और जनहित के मामले में अड़ंगाबाजी बंद करना चाहिए!
उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महसूस किया कि पुरानी बिल्डिंग जर्जर हो चुकी हैं, अब मरीजों का इलाज संभव नहीं कभी भी कोई घटना हो सकती हैं इसलिए मैंने एक तरफ साकची एमजीएम अस्पताल में ही नए अस्पताल की नींव रखी जिसका निर्माण कार्य चल रहा हैं, दूसरी तरफ मैंने डिमना स्थित अस्पताल को शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल किए, पहले ओपीडी फिर पूरे अस्पताल को शिफ्ट करने का निर्देश मैंने दिया था और इस दिशा में कार्य भी हुआ!
जब बिल्डिंग का निर्माण कार्य तेज होने लगा तो सरयू राय जो पूर्व में कैबिनेट मिनिस्टर और इस क्षेत्र के विधायक भी थे, तब उन्होंने कभी भी अस्पताल का भ्रमण नहीं किया ना ही कभी अस्पताल में पानी की सुविधा या बिजली की सुविधा पर गौर किया लेकिन मेरे अस्पताल को पूरा करने और शिफ्ट करने के प्रयास के दौरान बार बार अड़ंगा लगाया, कार्य रोकने का प्रयास किया, कभी बोरिंग करने का काम रुकवा दिया जिससे अस्पताल में पानी नहीं मिल पाया और अस्पताल शिफ्ट नहीं हो पाया, विधायक बनने के बाद अस्पताल भ्रमण के बहाने उन्होंने अस्पताल प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग और निर्माण करने वाले ठेकेदार पर प्रेसर बनाया कि कार्य धीमी हो जाये और निर्माण कार्य लेट हो, आज परिणाम है कि पेयजल की व्यवस्था नहीं हो पाई, और अस्पताल शिफ्ट नहीं हुआ, जिस कारण इतना बड़ा घटना हो गया!
उन्होंने बताया कि हेमंत सरकार संवेदनशील है और मृतकों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण के साथ उनके परिवार के साथ खड़ी है और जल्द ही एमजीएम को नए अस्पताल बिल्डिंग में शिफ्ट करने को प्रतिबद्ध है ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सकें।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.