JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sun, 23 Nov 2025 11:17 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर वन प्रमंडल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए का समुद्री कोरल जब्त किया है. इस मामले में चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई साकची थाना अंतर्गत स्थित होटल विराट में शनिवार सुबह की गयी. वन विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर समुद्री जीव कोरल की अवैध तस्करी का मामला उजागर किया. वन विभाग के अनुसार, जब्त किए गए कोरल की कीमत लाखों रुपए में आंकी है. समुद्री कोरल का उपयोग मुख्य रूप से कृत्रिम आभूषण और दवाएं बनाने में किया जाता है।


इस कार्रवाई से होटल परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. टीम ने मौके से चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम सिंहभूम जिला के हाट गम्हारिया हरिचरण गोप, रांची के राहे का दीपक कुमार महतो, रांची के मांडर का प्रमोद कैवर्ता और ध्रुवा का अभय कुमार शामिल है. सूत्रों के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल के एक कमरे में कोरल से जुड़े अवैध कारोबार का सौदा होने वाला है. सूचना मिलते ही विभाग की विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए होटल में दबिश दी. तलाशी के दौरान कमरे से समुद्री कोरल बरामद किया गया, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित जीवों की श्रेणी में आता है।

कोरल की मात्रा, उसकी प्रजाति और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत का आकलन विशेषज्ञों की मदद से किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कुछ अहम जानकारियां साझा की हैं, जिनसे यह संकेत मिलता है कि तस्करी का नेटवर्क व्यापक हो सकता है. टीम अब उनके संपर्कों, सप्लाई चैन और संभावित खरीदारों की पहचान में जुट गयी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ा दिया है. छापेमारी में शामिल अधिकारियों का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।


जानें क्या है कोरल....


जमशेदपुर के डीएफओ सब्बा आलम अंसारी ने बताया कि कोरल समुद्र में पाया जाने वाला एक कीमती जीव है और इसकी तस्करी करना वन अधिनियम का उल्लंघन है

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.