JAMSHEDPUR : मानगो के युवक का स्कूटी गोलमुरी में डिवाइडर से टकराया, स्कूटी सवार युवक की मौत, घर ने पसरा मातम


Publish Date: Sat, 19 Jul 2025 10:48 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र के गोल्फ ग्राउंड के सामने शुक्रवार कि रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक मोहम्मद अरमान (उम्र करीब 28 वर्ष) की मौत हो गई. वह ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 10 का रहने वाला था और सेफ्टी शूज़ बेचने का काम करते थे।

हादसे के वक्त वह मोबाइल फोन पर बात कर रहा था. इसी दौरान स्कूटी से संतुलन खो दिया और तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत टिनप्लेट अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया गया।

देर रात इलाज के दौरान अरमान ने दम तोड़ दिया. उसकी स्कूटी का नंबर JH05BC -3083 है. फिलहाल शव टीएमएच के शवगृह में रखा गया है और शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा. मोहम्मद अरमान अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. खासकर उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.