JAMSHEDPUR : मानगो पुलिस ने ब्राउन शुगर बेच रहे तीन युवकों को किया गिरफ्तार... 40 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद


Publish Date: Sat, 22 Feb 2025 17:44 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना पुलिस ने जवाहर नगर रोड नंबर 6 स्थित गड्ढा मैदान के पास से ब्राउन शुगर बेच रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन युवकों के पास से कुल 40 पुड़िया ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन और ₹1600 नकद जब्त किया है। गिरफ्तार युवकों में भालूबासा हरिजन बस्ती निवासी राकी मुखी, जवाहर नगर निवासी आकाश मुखी और जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी निवासी सरफराज उर्फ तिल्ली हैं।


पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सरफराज उर्फ तिल्ली के पास से 15 पुड़िया, राकी मुखी के पास से 5 पुड़िया और आकाश मुखी के पास से 7 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई। छापेमारी के दौरान उनके पास से दो मोबाइल फोन और ₹1600 नकद भी मिला। सिटी एसपी शिवा आशीष कुमार ने शनिवार को साकची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार युवकों का आपराधिक इतिहास रहा है। राकी मुखी के खिलाफ सीतारामडेरा थाना में और सरफराज उर्फ तिल्ली के खिलाफ जुगसलाई थाना में पूर्व में मामले दर्ज हैं।



पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद तीनों युवकों को जेल भेज दिया है।पूछताछ के दौरान युवकों ने ब्राउन शुगर के सप्लायर का नाम भी उजागर किया, जो इस वक्त जेल में बंद है। पुलिस इस कड़ी में आगे की जांच कर रही है ताकि नशा कारोबार की जड़ों तक पहुंचा जा सके। यह कार्रवाई मानगो थाना पुलिस की सक्रियता और नशा विरोधी अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025


BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी

  01 Aug 2025


चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर

  07 Jul 2025


BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल

  28 Jun 2025


BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!

  20 Jun 2025


दिल दहला देने वाली घटना : शादी के महज 15 दिन बाद, 27 वर्षीय पत्नी ने 53 साल के पति की कर दी हत्या

  12 Jun 2025


Jac 10th result : आज 12.30 बजे जारी होगा जैक बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, जानिए स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट किस वेबसाइट पर देख सकते हैं.... पढ़े पूरी खबर

  27 May 2025


JAMSHEDPUR : मानगो वर्कर्स कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट

  23 May 2025


BREAKING : साकची के HOTEL-EL-DORADO युवती आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक युवती समेत चार को भेजा जेल....

  13 May 2025


BIG-BREAKING : भारत पाकिस्तान तनाव पर बड़ा अपडेट, दोनों देशों के बीच सीजफायर, पढ़े पूरी खबर

  10 May 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.