JAMSHEDPUR : जमशेदपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SSP पीयूष पांडे ने 53 अधिकारियों का किया तबादला


Publish Date: Fri, 13 Mar 2026 12:47 PM (IST)


 

जमशेदपुर : शहर के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडे ने एक साथ 53 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस फेरबदल में कई थाना प्रभारियों के साथ-साथ इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और एएसआई रैंक के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, शहर के कई प्रमुख थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। कदमा थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवेश चंद्र सिन्हा को जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। वहीं जादूगोड़ा के अंचल निरीक्षक दिलीप कुमार यादव को कदमा थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह सीतारामडेरा थाना में तैनात जेएसआई राजेश कुमार को चाकुलिया थाना प्रभारी बनाया गया है। पटमदा थाना के प्रभारी करमपाल भगत को परसुडीह थाना भेजा गया है, जबकि उलीडीह ओपी से जेएसआई विष्णु चरण भोक्ता को पटमदा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।

वहीं जुगसलाई थाना में पदस्थापित मुकेश कुमार साव को कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यातायात पुलिस में भी बदलाव.....

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत यातायात पुलिस में भी कई बदलाव किए गए हैं। बिष्टुपुर ट्रैफिक थाना के कामाख्या पासवान और रमेश कुमार पांडेय को साकची यातायात थाना भेजा गया है। वहीं जुगसलाई यातायात थाना के चार अधिकारियों को पुलिस लाइन में स्थानांतरित कर दिया गया है।

इसके अलावा कई अधिकारियों को अलग-अलग थानों और पुलिस लाइन में सिरिस्ता, चेक पोस्ट और अन्य ड्यूटी के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह व्यापक फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने नए पद पर तत्काल योगदान देने का निर्देश जारी कर दिया गया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.