Publish Date: Wed, 17 Dec 2025 19:13 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में तैनात महिला चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में थाना प्रभारी का नाम सामने आने के बाद एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू को हटा दिया है।
एसएसपी द्वारा उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। वहीं, पोटका थाना की कमान अब एसआई सत्री टोप्पो को सौंपी गई है, जिन्हें नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वायरल वीडियो के बाद बढ़ा मामला.....
यह कार्रवाई महिला चौकीदार के प्रेमी गणेश मांझी द्वारा बनाए गए वायरल वीडियो के बाद सामने आई है। वीडियो में गणेश मांझी ने पोटका थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला और संवेदनशील हो गया।
प्रेमिका की चाकू से हत्या, फिर खुदकुशी
जानकारी के अनुसार, महिला चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की चाकू से निर्मम हत्या उसके प्रेमी गणेश मांझी ने की थी। हत्या के बाद उसने खुद आत्महत्या कर ली।
घटना से पहले गणेश मांझी ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वीडियो में उसने दावा किया था कि 14 दिसंबर को उसे जानकारी मिली कि उसकी प्रेमिका ज्योतिका का पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू के साथ अवैध संबंध है। इसी आशंका और मानसिक तनाव के कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाने की बात कही थी।
थाना प्रभारी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
हालांकि, पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.