Publish Date: Wed, 10 Dec 2025 17:55 PM (IST)
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना पुलिस ने मंगलवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर नामदा बस्ती स्थित एक मकान में छापेमारी कर एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। छापेमारी टीम रात करीब 8:35 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही घर में मौजूद युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस बल ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान शुभम सिंह (28 वर्ष), पिता प्रभाकर सिंह, निवासी नामदा बस्ती, गोलमुरी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं।
क्या-क्या मिला युवक के पास से
1. ₹500 का एक नोट
2. जींस की आगे की जेब से 21 पुड़िया ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ (15 बड़ी और 6 छोटी पुड़िया), कुल वजन लगभग 3 ग्राम
3. जेब से ही एक नीले रंग का मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन
4. कुछ कागजात व नोटरी से संबंधित कागज
युवक किसी भी वस्तु के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बरामद ब्राउन शुगर की खेप स्थानीय नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है।
आपराधिक इतिहास भी मिला....
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शुभम सिंह के खिलाफ पहले से बर्मामाइंस थाना कांड संख्या 21/2017, धारा 420/34 भा.द.वि. एवं 33 बंगाल जुता अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी....
सुनील कुमार चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक (नगर), संजय सुमन थाना प्रभारी, गोलमुरी, इन्द्रदेव राम, गौरव सिंह, सोनू कुमारी, अजीत प्रकाश, नन्दू कुकल सहित गोलमुरी सशस्त्र बल आदि शामिल थे।
वहीं पुलिस ने गिरफ्तार युवक को 10 दिसंबर 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.