JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किसी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे तीन बदमाश पिस्टल के साथ गिरफ्तार


Publish Date: Wed, 17 Dec 2025 10:42 AM (IST)


 

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर संजय नगर नाला के पास छापेमारी कर तीन बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई बागबेड़ा थाना में दर्ज केस के आधार पर हुआ है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। यह जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी है। इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो कारतूस और एक चापड़ बरामद किया गया है।

पुलिस को 15 दिसंबर को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश किस्म के लोग संजय नगर नाला के पास एकजुट होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने एसएसपी और सिटी एसपी , पूर्वी सिंहभूम को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के निर्देशन में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की, जहां से तीन अपराधियों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली और एक लोहे का धारदार चापड़ बरामद किया गया। इसके आधार पर बागबेड़ा थाना में आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि 14 दिसंबर 2025 की शाम उन्होंने संजय नगर निवासी निरंजन दास पर धारदार चापड़ से हमला कर उसे घायल किया था। वहीं, आरोपी मो. वाजिद ने यह भी कबूल किया कि कुछ माह पूर्व बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के टू-लेन गली के पास अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कीताडीह के गाड़ीवान पट्टी के रहने वाले मो. वाजिद (20 वर्ष), पिता अब्दुल वाहिद, यहीं के मो. राज (19 वर्ष) और मो. समीर (20 वर्ष) हैं। तीनों परसुडीह थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और सभी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ बागबेड़ा और बिष्टुपुर थाना में पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं। छापेमारी दल में बागबेड़ा थाना के सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.