Publish Date: Wed, 05 Nov 2025 11:22 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टूईलाडूंगरी इलाके में एक ‘मेंस ब्यूटी पार्लर’ को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय महिलाओं ने एकजुट होकर पार्लर के खिलाफ प्रदर्शन किया और पार्लर संचालक पर पार्लर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित करने का गंभीर आरोप लगाया है।
महिलाओं ने किया जोरदार विरोध और लगाए गंभीर आरोप.....
टूईलाडूंगरी की महिलाओं ने पार्लर के फिर से खुलने पर तीव्र विरोध जताया। महिलाओं का साफ कहना है कि इस मेंस पार्लर की वजह से क्षेत्र के सामाजिक माहौल पर बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय महिलाओं का सीधा आरोप है कि, “मेंस पार्लर की आड़ में यहां गलत काम किया जाता है, जिससे स्थानीय महिलाओं और युवातियों पर इसका गलत असर होता है। इसलिए यह पार्लर किसी भी कीमत पर यहां नहीं चलने दिया जाएगा। महिलाओं ने यह भी बताया कि इस पार्लर का वह पहले भी विरोध कर चुकी हैं, जिसके बाद इसे बंद करना पड़ा था। लेकिन जैसे ही संचालक ने इसे दोबारा खोला, उन्होंने फिर से मोर्चा संभाल लिया।
पुलिस ने कराया पार्लर बंद....
स्थानीय महिलाओं का विरोध प्रदर्शन देखते ही गोलमुरी थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले महिलाओं को शांत कराया और उसके बाद मेंस पार्लर को तुरंत बंद करवा दिया।
लिखित शिकायत और छानबीन शुरू.....
पार्लर बंद होने के बाद, स्थानीय महिलाओं ने अपनी शिकायत को गोलमुरी थाने में लिखित रूप में दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिलाओं से प्राप्त लिखित शिकायत को गंभीरता से लिया है। शिकायत दर्ज होने के बाद, पुलिस ने एक बार फिर मेंस पार्लर को सील करवाते हुए पूरे मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि पार्लर संचालक पर लगाए गए आरोप कितने सही हैं और क्या वाकई पार्लर की आड़ में कोई गैर-कानूनी काम हो रहा था।
पहले भी लग चुका है विरोध.....
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब इस पार्लर का विरोध हुआ है। इससे पहले भी स्थानीय महिलाओं के कड़े विरोध के कारण मेंस पार्लर को बंद करना पड़ा था। महिलाओं का यह लगातार विरोध दर्शाता है कि वे अपने इलाके में किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगी।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.