JAMSHEDPUR : गोलमुरी में स्विगी डिलीवरी ब्वॉय के साथ देर रात मारपीट, मोबाइल, नगदी लूटने का आरोप, गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत


Publish Date: Tue, 26 Aug 2025 15:21 PM (IST)


 

जमशेदपुर : शहर में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार देर रात गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक स्विगी डिलीवरी एजेंट पर बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर मोबाइल और नकदी लूट ली. जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 2:30 बजे की है। 27 वर्षीय रौशन कुमार, जो जेम्को गुरुद्वारा बस्ती के रहने वाले हैं, गाढ़ाबासा में ऑर्डर डिलीवर कर अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित के मुताबिक, बदमाशों ने पहले मोबाइल छीनने की कोशिश की। जब इसमें सफल नहीं हुए, तो एक युवक ने उनकी आंखों में जलनकारी स्प्रे कर दिया। इसके बाद शराब की बोतल से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


घटना के दौरान हमलावरों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। देखते ही देखते 8 से 10 युवक मौके पर पहुंच गए और मिलकर रौशन की पिटाई की। बेहोश होने के बाद बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन और लगभग 1200 रुपये नकद लूट लिया। सभी हमलावरों ने अपनी बाइक की नंबर प्लेट को कपड़े से ढक रखा था ताकि पहचान न हो सके. घटना के बाद पीड़ित कुछ देर तक सड़क पर बेसुध पड़ा रहा। सूचना मिलते ही गोलमुरी पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और घायल रौशन को एमजीएम अस्पताल, डिमना रोड ले गई। डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.