JAMSHEDPUR : टेल्को पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मो. साहिल उर्फ राजा को गिरफ्तार कर भेजा जेल


Publish Date: Fri, 19 Sep 2025 16:34 PM (IST)


 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोलमुरी और कपाली थाना क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात बदमाश मो. साहिल उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। टेल्को थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या-94/25 दिनांक 18 सितंबर 2025 के तहत उसे पकड़ा गया। आर्म्स एक्ट की धाराओं में दर्ज इस मामले में आरोपी के पास से अवैध हथियार और धारदार हथियार बरामद किए गए हैं।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में टेल्को और गोलमुरी थाना की संयुक्त टीम गठित की गई थी। गुप्त सूचना मिलने पर छापामारी की गई और गोलमुरी गड्ढा स्कूल के पास दुईलाडुंगरी से मो. साहिल को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बारीनगर स्थित किराये के मकान से एक 12 बोर का देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक चापड़ बरामद किया। जब्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मो. साहिल उर्फ राजा पर पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट और अन्य संगीन अपराधों में नौ अलग-अलग मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। लगातार अपराधों में संलिप्त रहने के कारण वह पुलिस की निगरानी सूची में शामिल था।

नगर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में गोलमुरी और टेल्को थाना के प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से इलाके में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.