JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम जिले में 25 वें उपायुक्त के रूप में करण सत्यार्थी ने किया कार्यभार ग्रहण, बोले…


Publish Date: Tue, 27 May 2025 16:00 PM (IST)


 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला के 25 वें उपायुक्त के रूप में कर्ण सत्यार्थी ने।कार्यभार ग्रहण किया इस मौके पर निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल ने उन्हे शुभकामनाएं दीं। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी कर्ण सत्यार्थी को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल ने पदभार सौंपा। इस अवसर पर जिला के उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए, एसडीएम धालभूम, एडीसी व अन्य वरीय पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



नव पदस्थापित उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी इसके पूर्व गुमला के उपायुक्त के रूप में पदस्थापित रहे। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जिले के समग्र विकास, जनहित में सुशासन, तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। ‌इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिले में अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा नव नियुक्त उपायुक्त सत्यार्थी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन के शांतिपूर्ण एवं सफल समापन में जिला के नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि, सभी पदाधिकारी व कर्मी के सहयोग की सराहना की।


नव पदस्थापित उपायुक्त ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिला में क्रियान्वित किया जाएगा। सुनिश्चित किया जाएगा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सभी के सहयोग से नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जिला के विकास कार्यों को नई दिशा और गति दी जाएगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.