Publish Date: Mon, 05 May 2025 09:54 AM (IST)
जमशेदपुर : कदमा विजया हेरिटेज के रहने वाले व्यापारी सुनील अग्रवाल रविवार की सुबह अपने एक साथी के यहां गैस सिलेंडर पहुंचाने के लिए घर से निकले हुए थे. वे अपने किसी साथी के यहां गैस सिलेंडर पहुंचाने जा रहे थे. इसकी जानकारी उनकी पत्नी को भी नहीं है. सुनील की पत्नी ने पुलिस को बताया कि गैस सिलेंडर को दोनों ने मिलकर बिल्डिंग के नीचे उतरा था और कार पर रखा था. अब पुलिस उस दोस्त का पता लगाने में जुटी हुई है जिसके घर जाने की बातें सामने आ रही है।
कहीं आत्महत्या की योजना तो नहीं थी ??
व्यापारी सुनील अग्रवाल ने कहीं आत्महत्या तो नहीं की है. कहीं वे कर्ज में तो नहीं डूबे हुए थे. घटना के बाद पुलिस कई बिंदुओं पर अपने स्तर से जांच कर रही है. परिवार के लोग घटना के बारे में किसी पर आशंका भी व्यक्त नहीं कर रहे हैं जिसकी पुलिस जांच करें।
घटनाक्रम की होगी FSL जांच..….
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल एफएसएल टीम को बुला लिया है और उसके माध्यम से पुलिस साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है।
खड़ा कार में लगा आग.....
घटना की जांच के क्रम में यह पता चला है की खड़ी कार में ही आग लगी थी. जब खड़ी करने में आग लगी थी तब सुनील अग्रवाल ने खुद को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की. कहीं उन्होंने आत्महत्या तो नहीं की है. या योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम तो दिया गया है. इस तरह के कई सवाल लोगों के जेहन में उठ रहे हैं और पुलिस उन सवालों का जवाब ढूंढने की कोशिश कर रही है।
बंद था कार का शीशा......
जांच में पता चला है की जब कार में आग लगी थी तब कार के सभी शीशे बंद थे. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे मामले से पर्दा उठना भी बाकी है. पुलिस सभी बिंदुओं को खंगालने में जुटी हुई है. पुलिस को लग रहा है कि धीरे-धीरे मामले से पर्दा उठेगा।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.