JAMSHEDPUR : जुगसलाई पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार


Publish Date: Wed, 21 May 2025 17:10 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम मो खालिक (35) है, जो बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से पिस्तल, मैगजीन, स्प्रिंग, गोली का अग्रभाग, क्षतिग्रस्त गोली, कांटी एक्सट्रैक्टर का टूटा हुआ पार्ट, दो हथोड़ी, एक टूथब्रश, पाना, रेती, स्पोक बरामद किया है. मो खालिक के बारे में पुलिस ने बताया कि वह तीन लोगों की गैंग का सदस्य है, जो अवैध तरीके से हथियार खरीदकर जुगसलाई लाते थे और उसे जमशेदपुर और आसपास के जिलों में बेचते थे। वे मुंगेर से हथियार लाकर उसे विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करने का व्यवसाय करते थे। इसके अलावा, वे हथियार मरम्मत का काम भी करते थे।

पुलिस ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया था। इस दल ने 20 मई की रात 10:30 बजे के आसपास मो खालिक को संदिग्ध अवस्था में पीले रंग के झोला के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मो खालिक के पास से बरामद हथियार और अन्य सामग्री गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मो खालिक के पास से बरामद हथियार और अन्य सामग्री अवैध रूप से खरीदे गए थे।

पुलिस ने बताया कि मो खालिक के दो अन्य साथी मो समर और मो अफरोज फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों साथियों की गिरफ्तारी के बाद इस गैंग के नेटवर्क के बारे में और अधिक जानकारी मिल सकेगी. मो खालिक को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मो खालिक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे सजा हो सकती है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास अवैध हथियार है तो वह उसे तुरंत पुलिस के पास जमा कर दें। पुलिस ने बताया कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.