Publish Date: Mon, 14 Jul 2025 21:54 PM (IST)
जमशेदपुर : शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी मोहम्मद तौफिक उर्फ बाबू और मानगो एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुलनगर निवासी सुप्रियो घोष शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, दोनों अभियुक्तों को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वो इलाके में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने जब उससे पूछताछ की तो वे घबरा गया और जवाब देने में हिचकिचाने लगा। संदेह होने पर उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई, जिसमें उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों के निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
ये वाहन जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों – सीतारामडेरा, जुबिली पार्क, बिष्टुपुर, कपाली और नेशनल हाईवे के काली मंदिर के पास से चोरी की गई थीं। गिरफ्तार सुप्रियो घोष कोई नया नाम नहीं है। वह पहले भी कई संगीन मामलों में जेल जा चुका है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.