JAMSHEDPUR : जमशेदपुर पुलिस ने 60 पुड़िया ब्राउन शुगर और नगद के साथ मानगो और सीतारामडेरा से 6 को किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Fri, 12 Dec 2025 10:08 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मानगों और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से 6 आरोपियों को 60 पुड़िया ब्राउन शुगर और साढ़े 7 हजार नगद के साथ गिरफ्तार किया है। इसे लेकर डीएसपी हेडक्वार्टर वन भोला प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात गुप्त सूचना मिली कि मानगो नदी किनारे दुर्गा मंदिर पुराना बाजार समिति के परिसर कुछ युवक संदिग्ध अवस्था में बैठे हुए है,जिसके बाद वहां किए गए छापामारी के दौरान वहां से 4 युवकों को हिरासत में लिया गया जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 45 पुड़िया ब्राउन शुगर और 6650 नगद बरामद की गए पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि यह पुड़िया अपने इस्तेमाल के लिए और बिक्री करने के लिए रखे हुए थे।


गिरफ्तार युवकों में शिवाजी गोप उर्फ नाडु, साजन, अता अतः मोहम्मद और टुनटुन यादव है। वही दूसरी ओर सीतारामडेरा के स्लैग रोड स्थित पार्क में कुछ युवक ब्राउन शुगर बिक्री करने के लिए मौजूद होने की जानकारी मिली जहां छापामारी कर बादल बनिया और गौरव राम को हिरासत में लिया गया जिनके पास से 15 पुड़िया और 750 रुपए बरामद किए गए। इन दो मामले में पुलिस को कुल 60 पुड़िया ब्राउन शुगर और लगभग साढ़े 7 हजार रुपए नगद बरामद किए गए। Dysp में बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्त पूर्व में भी चोरी हत्या और मादक पदार्थ बिक्री करने के मामले में जेल जा चुके हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.