Publish Date: Mon, 07 Apr 2025 19:14 PM (IST)
जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के पगदा गांव में एक युवक चूना सबर (32) की पत्नी मिथिला सबर (30) के साथ रविवार की सुबह नशे की हालत में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि उसने उसकी हत्या कर शव को शाम में अपने घर के पास जमीन में दफना दिया. घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को जमीन के अंदर से बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव को निकालने की प्रक्रिया करीब एक घंटे तक चली और मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात अंचलाधिकारी रंजीत रंजन व बीडीओ किकू महतो ने इसकी वीडियोग्राफी भी कराई. मौके पर थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
घटना की सूचना पाकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. पुलिस द्वारा इस हत्याकांड की जांच की जा रही है. बताते हैं कि उसकी पत्नी पिछले करीब 2 माह पूर्व अपनी मायके (श्रीरामपुर, पटमदा) से आई थी. पुलिस द्वारा आरोपी चूना सबर से पूछताछ की जा रही है. ग्रामीणों के मुताबिक युवक हमेशा शराब के नशे में रहता था और नशे के लत के चलते अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता था. विवाद के कारण ही मिथिला मायके चली गई थी. उसके दो पुत्र बुद्धेश्वर सबर (7) एवं सूरज सबर (5) हैं. दूसरी ओर आरोपी चूना सबर का कहना है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या नहीं की है बल्कि उसने जहर खाकर आत्महत्या की है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.