JAMSHEDPUR : एमजीएम थाना क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़, चार युवक और एक युवती गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Mon, 15 Dec 2025 10:16 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरियाबेड़ा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कमरे में छापेमारी कर चार युवकों और दो युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान एक युवक के पास से अवैध असलहा भी बरामद किया गया, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर हुई कार्रवाई......


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को भी उक्त कमरे में संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। आसपास के लोगों को लगातार आना-जाना और संदिग्ध हरकतें नजर आईं, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना एमजीएम थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कमरे में छापेमारी कर सभी को हिरासत में ले लिया।

तलाशी में मिला अवैध हथियार.....


छापेमारी के दौरान शंकोसाई रोड नंबर पांच निवासी अंकित शर्मा के पास से एक अवैध असलहा बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि अंकित शर्मा का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी चार से पांच मामलों में जेल जा चुका है। बरामद हथियार का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था, इसकी जांच की जा रही है।

अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच.....


पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अन्य युवकों में अनिल भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनिल राम जमीन दलाली का काम करता है और बाहर से युवतियों को बुलाने में उसकी सक्रिय भूमिका रही है। वहीं, वह अन्य युवकों को कमरे में बुलाने और पूरी व्यवस्था संभालने का काम करता था।

अनैतिक गतिविधियों और अवैध कारोबार का संदेह.....


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरा मामला अनैतिक गतिविधियों और अवैध कारोबार से जुड़ा प्रतीत होता है। सभी आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं, यह गतिविधि कब से संचालित हो रही थी और इसके पीछे कौन लोग हैं।

हथियार के स्रोत की भी जांच......


पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद अवैध असलहा कहां से लाया गया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। इस बिंदु पर भी पूछताछ तेज कर दी गई है।

आगे की कार्रवाई जारी......


फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में रखा है और मामले से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस की सक्रियता से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.