Publish Date: Mon, 29 Dec 2025 11:16 AM (IST)
जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्रालय, दिल्ली द्वारा संचालित हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (HMIS) पोर्टल पर समय पर मासिक रिपोर्ट अपलोड नहीं करने वाले निजी अस्पतालों पर अब सख्ती तय मानी जा रही है। जमशेदपुर में 8 निजी अस्पतालों और 1 इम्यूनाइजेशन सेंटर द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन प्रतिवेदन नहीं देने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाॅल ने संबंधित संस्थानों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि यदि तय तिथि तक रिपोर्ट अपलोड नहीं की गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
HMIS पोर्टल क्या है और क्यों जरूरी.....
HMIS पोर्टल भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत संचालित एक अहम डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिस पर हर महीने स्वास्थ्य से जुड़े आंकड़े अपलोड किए जाते हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर नीति आयोग देश और राज्यों में स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करता है। पहले यह व्यवस्था थी कि सरकारी अस्पताल सीधे ऑनलाइन रिपोर्ट अपलोड करते थे, जबकि निजी अस्पताल हार्ड कॉपी में आंकड़े देते थे, जिन्हें विभाग एक साथ अपलोड करता था।
जिम्मेदारी बढ़ी.....
वर्तमान में HMIS पोर्टल पर जमशेदपुर के 1 निजी इम्यूनाइजेशन सेंटर और कुल 12 निजी अस्पताल पंजीकृत हैं। सभी को प्रत्येक माह की 5 तारीख तक ऑनलाइन रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य है। इसके बावजूद 8 निजी अस्पतालों ने अब तक मासिक प्रतिवेदन अपलोड नहीं किया, जिससे जिला स्तर पर स्वास्थ्य आंकड़ों के संकलन में परेशानी हो रही है।
इन 8 निजी अस्पतालों ने नहीं दी रिपोर्ट....
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिन संस्थानों ने HMIS पोर्टल पर अब तक रिपोर्ट जमा नहीं की है, उनमें TSUISL इम्यूनाइजेशन, एपेक्स अस्पताल, डॉ. अभिषेक चाइल्ड केयर एंड मैटरनिटी अस्पताल, होली केयर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर, सहारा नर्सिंग एंड रिसर्च सेंटर, वरदान मैटरनिटी एंड नर्सिंग होम, डॉ. हरपाल सिंह सर्जिकल नर्सिंग होम और उमा सुपर स्पेशियलिटी (स्पंद) अस्पताल शामिल हैं।
सिविल सर्जन का सख्त निर्देश.....
सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाॅल ने सभी संबंधित अस्पतालों को निर्देश दिया है कि लंबित प्रतिवेदन हर हाल में 31 दिसंबर 2025 तक HMIS पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस संबंध में उपायुक्त (पूर्वी सिंहभूम) और राज्य मुख्यालय (रांची) को सूचना दे दी गई है, ताकि मामले की नियमित निगरानी की जा सके।
नियमों की अनदेखी पर होगी कानूनी कार्रवाई......
स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में बार-बार HMIS रिपोर्टिंग में लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित निजी अस्पतालों पर क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना, नोटिस या पंजीकरण से जुड़ी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।
समय पर रिपोर्टिंग से सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था.....
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि समय पर और सही आंकड़े मिलने से ही सरकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति सामने आती है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, संसाधनों का सही उपयोग और जरूरतमंदों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना संभव हो पाता है। ऐसे में सभी निजी और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का सहयोग बेहद जरूरी है।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.