Publish Date: Mon, 22 Sep 2025 09:50 AM (IST)
जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा कुटी मंदिर के पास रविवार की रात गाड़ी पार्किंग को लेकर बवाल हो गया. ब्लिंकिट कर्मियों और स्थानीय बस्तीवासियों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया. करीब दो घंटे तक माहौल पूरी तरह बेकाबू रहा. दरअसल, बाबा कुटी मंदिर के पास ब्लिंकिट का स्टोर है।यहां कर्मचारी बड़ी संख्या में अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर देते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे आए दिन जाम की स्थिति बनती है।
शनिवार को जब एक युवक ने इसका विरोध किया तो बहस मारपीट तक पहुंच गई. बस्तीवासियों का घेराव और पथराव कर्मचारियों पर युवक से मारपीट का आरोप लगा, जिसके बाद गुस्साए बस्तीवासी स्टोर का घेराव करने लगे. दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते पथराव में बदल गया. मौके पर मौजूद पुलिस के सामने भी धक्का-मुक्की और हाथापाई होती रही।
हालात बिगड़ते देख सोनारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई बल (क्यूआरटी) को बुलाया. क्यूआरटी ने पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और माहौल शांत कराया. इसके बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.