JAMSHEDPUR : हिन्दू नववर्ष यात्रा 29 मार्च एवं रामनवमी शोभा यात्रा सह विसर्जन 7 अप्रैल को निकलेगा.... प्रशासन अति संवेदनशील क्षेत्रों पर रखे कड़ी नजर : अरूण सिंह


Publish Date: Tue, 18 Mar 2025 16:31 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अरूण सिंह के नेतृत्व में समिति के सदस्यो ने जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मितल एंव वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर से मुलाकत कर हिन्दू नववर्ष यात्रा, बसंती दुर्गा पूजा, चैती छठ एंव रामनवमी महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा किया।समिति के सदस्यों ने इन त्योहार मे आने वाली समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखा। अरूण सिंह ने जिला प्रशासन को अवगत कराया कि इस वर्ष हिन्दू नववर्ष यात्रा 29 मार्च को चैती छठ 3-4 को बसंती दुर्गा पूजा एंव रामनवमी शोभा यात्रा सह विसर्जन 7 अप्रेल को होना तय हुआ है।सभी रामनवमी अखाड़ा समिति,हिन्दू नववर्ष यात्रा समिति एंव जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति जिला प्रशासन को पुर्ण सहयोग देने की कोशिश करेगे।


समिति उम्मीद करती है कि जिला प्रशासन भी सभी आयोजकों को पुर्ण सहयोग करेगा। जमशेदपुर अति संवेदनशीलता जिला में आता है इसलिए जिला प्रशासन मानगो मुंशी मुहल्ला,गांधी मैदान मानगो, गोलमुरी, जुगसलाइ, धातकीडीह बिसटुपुर जैसे अतिसंवेदनशीलता क्षेत्र में कड़ी नजर रखें ताकि शहर मे कोई अप्रिय घटना न घट सकें।जमशेदपुर में इस बर्ष रामनवमी अखाड़ा 175 एंव बसंती दुर्गा पूजा 12 एंव 5 स्थानो से हिन्दू नववर्ष यात्रा निकालने की संभवना है

समिति जिला प्रशासन से आग्रह करती है कि सभी विसर्जन घाटों की मरम्मत नदी की सफाई यातायात की सुगम व्यवस्था के साथ-साथ हिन्दू नववर्ष यात्रा एंव रामनवमी शोभा यात्रा सह विसर्जन की कड़ी सुरक्षा प्रदान करने की कोशिश करें। विश्व हिन्दू परिषद के महानगर के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने ज़िला प्रशासन को कहा कि जमशेदपुर के सडकों पर फल बेचने वाले ठेलो को रामनवमी तक सडक से थोडा दूर किया जाए जिससे यातायात कि वयस्था सुगम हो सके।



इस प्रतिनिधि मंडल में जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह, विजय तिवारी, दिलज़य बोस, धर्मेंद्र कुमार, प्रकाश दुबे,अजय गुप्ता, उतम दास, ललन यादव, चंद्रिका, ललन अखाड़ा समिति से प्रदीप लाल ललन यादव, कन्हैया यादव, बाबू वीर कुंवर सिंह अखाड़ा, श्री श्री आनंद ब्रह्मस्थान अखाड़ा गोविंदपुर धीरज सिंह, जंबू अखाड़ा से रणविजयि मंडल, संकट मोचन हनुमान अखाड़ा गोविंदनगर से धीरज सिंह कदमा के सदस्यगण उपस्थित थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.