JAMSHEDPUR : डोबो पुल पर हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी युगल ने नदी में कूदने कोशिश की, लोगों की सूझबूझ व पुलिस की सक्रियता से बचाया गया


Publish Date: Fri, 15 Aug 2025 07:51 AM (IST)


 

जमशेदपुर : गुरुवार रात डोबो पुल पर उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब एक प्रेमी युगल ने विवाद के बाद नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। घटना बीते रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार सोनारी बिरसा बस्ती की रहने वाली एक युवती और गणेश नामक युवक के बीच पिछले 3-4 महीनों से शादी को लेकर बातचीत चल रहा था. गणेश राज्य के बाहर काम करता है और बुधवार को ही घर लौटा था।


घर लौटने के बाद शादी से जुड़े किसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे गंभीर विवाद में बदल गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने गंभीर कदम उठाने का मन बना लिया और डोबो पुल पहुंचकर नदी में कूदने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें देख लिया और रोकने का प्रयास किया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला और सोनारी थाना ले जाया गया। वहां परिजनों को बुलाकर मामले को आपसी सहमति से सुलझाया गया। समझौते के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। साथ ही, दोनों को भविष्य में इस तरह का कदम न उठाने की सख्त चेतावनी दी गई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.