JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में बारीडीह बजरंग चौक पर गरजा बुलडोजर, 40 साल पुरानी कई दुकानें जमींदोज, जमकर हुआ हंगामा


Publish Date: Thu, 24 Jul 2025 11:32 AM (IST)


 

जमशेदपुर : बुधवार को जमशेदपुर के बारीडीह स्थित बजरंग चौक पर उस वक्त हंगामे का माहौल बन गया, जब टाटा स्टील यूआइएसएल और जेएनएसी की संयुक्त टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहतकरीब 40 साल से संचालित नौ दुकानों को जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने जमकर विरोध किया, कई दुकानदार बुल्डोजर के सामने आ गए, लेकिन उनकी एक न चली।


प्रशासनिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में चार घंटे तक चला यह अभियान दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर ये दुकानें थीं, वहीं टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज का द्वार बनना है। इसी कारण इन दुकानों को हटाया गया।

अफरा-तफरी के बीच टूटीं दुकानें, राजनीति भी गरमाई
बुलडोजर के पहुंचते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदारों का कहना है कि वे अपना सामान तक नहीं निकाल पाए। कुछ दुकानें स्टेशनरी, पान, साइकिल रिपेयरिंग, धोबी और नाश्ते की थीं। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और बुल्डोजर के आगे खड़े होकर अभियान का विरोध करने लगे। हालांकि, कुछ समय बाद उन्हें हटना पड़ा और कार्रवाई दोबारा शुरू हुई। झामुमो और जदयू के नेता भी विरोध में आए, लेकिन अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा।


“लोन लेकर दुकान खोली थी, अब क्या करें”

भोला रजक नामक दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान यहां 40 साल से थी और उन्होंने बैंक से लोन लेकर दुकान चलाई थी। वह कहते हैं, “पहले कहा गया था कि मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री बनने के बाद दुकान फिर से लगाने दी जाएगी, मगर अब हमेशा के लिए हटा दिया गया।”


भोला और अन्य दुकानदारों की मांग है कि प्रशासन उन्हें वैकल्पिक स्थान दे, जहां वे फिर से अपनी दुकान लगा सकें। दुकानदारों ने कहा कि वे डीसी ऑफिस जाकर अपनी बात रखेंगे और पुनर्वास की मांग करेंगे।

प्रशासन ने तैनात की भारी पुलिस फोर्स
किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच ही यह अतिक्रमण हटाओ अभियान सम्पन्न हुआ।


बारीडीह में 40 साल पुरानी दुकानों के टूटने से कई परिवारों के अरमान भी चकनाचूर हो गए। अब सवाल यह है कि क्या इन दुकानदारों को पुनर्वास मिलेगा या वे यूं ही सड़क पर आ जाएंगे?

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.