Publish Date: Wed, 04 Mar 2026 17:49 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर मनीष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मनीष की गिरफ्तारी सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत काली मंदिर के पास स्थित एक रिसॉर्ट से की गई है. जुगसलाई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और अपने साथ ले गई. मनीष पर हत्या और रंगदारी समेत दर्जनों मामले दर्ज है. पुलिस बीते कई दिनों से उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी. पुलिस ने नोएडा स्थित एक अपार्टमेंट में भी मनीष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की थी, पर वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था. इस मामले में जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार को सस्पेंड भी कर दिया गया था. फिलहाल पुलिस थाने में उससे पूछताछ कर रही है. हालांकि मनीष सिंह के आत्मसमर्पण करने की खबर भी दो दिनों से फैल रही थी. ऐसे में उसकी गिरफ्तारी की कहानी अपराध जगत में हो रही है. इतने दिनों से गिरफ्तार नहीं होने वाले इतने बड़े अपराधी को बिना हथकड़ी लगाए ले जाना भी चर्चा का विषय है।
अपराधी मनीष तड़ीपार था. पिछले निकाय चुनाव में जुगसलाई नगर परिषद में एक व्यक्ति विशेष के लिए व्यापारियों को फोन करके वोट देने का मामला सामने आया था. हालांकि, उस मामले में पुलिस ने स्वीकार किया था कि इस तरह की शिकायत नहीं आई है, लेकिन फिर भी पुलिस सतर्क हुई थी. उसी दौरान गोलमुरी और जुगसलाई से उसके 7 सहयोगियों को रंगदारी और आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेजा गया था, जिसके बाद मनीष पर लगातार दबाव बढ़ने लगा था।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.