Publish Date: Sat, 06 Dec 2025 11:44 AM (IST)
जमशेदपुर : उलिडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 01 निवासी प्रदीप साव की गुमशुदगी का मामला अब हत्या में बदल गया है, आपको बताते चले कि एक दिसंबर को प्रदीप के भाई दीपक साव ने थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई—30 नवंबर की शाम प्रदीप की कुछ युवकों के साथ कहासुनी हुई, विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई शुरू हुई और इसी दौरान आरोपियों ने चापड़ से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को छुपाने के लिए शव को नदी में फेंक दिया गया।
4 दिसंबर को बरामद हुआ शव, छह आरोपी गिरफ्तार.....
तकनीकी जांच और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 4 दिसंबर को प्रदीप का शव नदी से बरामद कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल चापड़ भी जब्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी — सभी शंकोसाई क्षेत्र के निवासी....
कुन्दन सिंह उर्फ पोलियो, ललित सिंह उर्फ लुधु उर्फ बाबू, रवि उरांव उर्फ बाला, शिबू गोराई उर्फ कॉंचू, रूपेश कुमार, सोनू गोराई
कैसे पकड़े गए आरोपी — तेज कार्रवाई में जुटी पुलिस टीम....
गिरफ्तारी और छापेमारी के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी, जिसमें बचनदेव कुजूर, दीपक कुमार ठाकुर, रविन्द्र पांडेय, विजय कुमार और ओलिडीह ओपी के रिजर्व गार्ड शामिल थे। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय इनपुट के आधार पर सभी आरोपियों को दबोच लिया।
छोटा विवाद कैसे बना जानलेवा....?
यह घटना यह दर्शाती है कि छोटी कहासुनी भी कैसे हिंसक रूप ले सकती है। गुमशुदगी की शिकायत से लेकर हत्या का खुलासा होने तक की पूरी प्रक्रिया बताती है कि स्थानीय स्तर पर तनाव को समय रहते नियंत्रित न करना बड़ी वारदातों का कारण बन सकता है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने मामले में तेजी से प्रगति की है और सभी आरोपी अब न्यायिक प्रक्रिया में हैं। हालाँकि, यह घटना समाज में बढ़ रही हिंसक प्रवृत्ति पर गंभीर चिंता भी जगाती है।
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.