Publish Date: Wed, 10 Sep 2025 14:49 PM (IST)
जमशेदपुर : कदमा निवासी एक महिला ने बिल्डर भाइयों पर फ्लैट दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी जमशेदपुर को लिखित शिकायत देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। कदमा सिंडिकेट कॉलोनी की रहने वाली रेखा सिंह, पति धनंजय सिंह ने बताया कि जुलाई 2024 में उन्होंने कदमा स्थित कामधेनू अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 1/9 खरीदने के लिए बिल्डर रोहित अग्रवाल और उसके भाई राहुल अग्रवाल को पांच लाख रुपये अग्रिम भुगतान किया था। यह राशि चेक और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन दोनों माध्यम से दी गई थी।
रेखा सिंह का आरोप है कि बार-बार आग्रह करने के बावजूद बिल्डर ने उन्हें न तो कोई रसीद दी और न ही फ्लैट में मौजूद खामियों को दूर किया। उल्टा वह लगातार बहाने बनाता रहा और बाद में फ्लैट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने पैसा वापस मांगा तो बिल्डर ने दो महीने बाद का केनरा बैंक का पांच लाख रुपये का चेक दिया, जो खाते के ब्लॉक होने के कारण दो बार बाउंस हो गया।
महिला ने बताया कि जब उनके पति ने फिर से पैसे लौटाने की मांग की तो बिल्डर ने खुलेआम धमकी दी और कहा कि “हमने तुमसे 5 लाख लिए हैं, चाहे तो रिकॉर्ड कर लो। तुम्हें कोर्ट में घसीटकर 20 लाख खर्च करवा देंगे, लेकिन एक पैसा नहीं लौटाएंगे। जहां जाना है जाओ, हमें कोई प्रशासन या नेता नहीं छू सकता।”
रेखा सिंह ने बताया कि उन्होंने दो बार वकील के माध्यम से कानूनी नोटिस भी भेजा, लेकिन बिल्डर ने लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद फरवरी 2025 में कदमा थाना में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि घर में बेटी की शादी है और पैसों की सख्त जरूरत है, लेकिन बिल्डर की ठगी और धमकी से वे मानसिक तनाव में हैं। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी से तत्काल उचित कार्रवाई कर ठगे हुए पैसे की वापसी और सुरक्षा की मांग की है।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.