Publish Date: Wed, 23 Apr 2025 13:37 PM (IST)
जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और उनकी पत्नी सह भाजपा की पूर्व सांसद आभा महतो सोमवार देर रात चक्रधरपुर से जमशेदपुर आने के दौरान सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये. चाईबासा- सरायकेला मार्ग पर सामने से आ रहे एक भारी वाहन से बचने के प्रयास में उनकी कार बायीं ओर सड़क किनारे नीचे उतर गयी. काफी दूर तक कार गड्ढों में हिचकोले खाते हुए खेत में जाकर रूकी. इस दौरान पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो कार की सीट के बीच में फंस गये, जबकि आभा महतो ने खुद को किसी तरह बचाये रखा।
शैलेंद्र महतो और आभा महतो के भतीजे व उनके अंगरक्षक को भी हल्की चोटें आयी हैं. सभी घायलों को सरायकेला अस्पताल के एंबुलेंस से इलाज के लिए टीएमएच लाया गया, जहां मंगलवार तड़के तीन बजे प्राथमिक उपचार के बाद पूर्व सांसद आभा महतो, अंगरक्षक व उनके भतीजे को छुट्टी दे दी गयी. जबकि पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो को कुछ जरूरी जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है. वे डॉक्टरों की निगरानी में अभी रहेंगे. उनका इलाज टीएमएच के जी-1 ब्लॉक में किया जा रहा है।
शैलेंद्र महतो ने बताया कि वे अपने भतीजे की रिसेप्शन में शामिल होने के लिए सोमवार को चक्रधरपुर स्थित पैतृक गांव गये थे. रात को 11 बजे उन्होंने पूर्व विधायक सह आंदोलनकारी साथी बहादुर उरांव को विदा किया, इसके बाद अन्य लोगों से मिलकर वे सोनारी के लिए रात 12 बजे निकले. सरायकेला से करीब चार किलोमीटर पहले अचानक से एक भारी वाहन उनकी कार के सामने आ गया. गाड़ी उनका भतीजा चला रहा था, उसने काफी मुश्किल से गाड़ी को किनारे किया. इसी दौरान उनकी गाड़ी सड़क से उतर कर नीचे खेत में चली गयी. काफी मशक्कत के बाद उन्हें उनके अंगरक्षक ने दोनों सीटों के बीच से निकाल कर वाहन से उतारा।
शैलेंद्र महतो ने कहा कि यह संयोग था कि गाड़ी पलटी नहीं और सभी लोग बाल-बाल बच गये. उन्होंने फोन कर दुर्घटना की जानकारी झारखंड आंदोलनकारी गुलरेज खान को दी और एंबुलेंस की व्यवस्था करने को कहा. इसके बाद सरायकेला से एंबुलेंस कर वे लोग टीएमएच पहुंचे।
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.