JAMSHEDPUR : दुष्कर्म मामले में भाजपा के पूर्व नेता गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में…


Publish Date: Sun, 13 Apr 2025 11:18 AM (IST)


 

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म और अश्लील तस्वीरें वायरल करने के मामले में भाजपा के पूर्व नेता जगजीत सिंह उर्फ सोनू को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि एक साल पहले आरोपी ने महिला को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर होटल में दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत पर गोलमुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। शनिवार को गोलमुरी और सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से आरोपी के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।


पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अक्सर उनके घर कपड़े सिलवाने आता था। एक दिन उसने पैसों की मांग की, जिस पर महिला ने दो किश्तों में एक लाख रुपये दे दिए। जब महिला ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उसे होटल बुलाया और तीन चेक दिए। वहीं पर नाश्ते के साथ कोल्ड ड्रिंक भी पिलाया, जिसे पीने के बाद महिला को नशा महसूस होने लगा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें भी वायरल कर दीं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025


BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी

  01 Aug 2025


चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर

  07 Jul 2025


BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल

  28 Jun 2025


BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!

  20 Jun 2025


दिल दहला देने वाली घटना : शादी के महज 15 दिन बाद, 27 वर्षीय पत्नी ने 53 साल के पति की कर दी हत्या

  12 Jun 2025


Jac 10th result : आज 12.30 बजे जारी होगा जैक बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, जानिए स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट किस वेबसाइट पर देख सकते हैं.... पढ़े पूरी खबर

  27 May 2025


JAMSHEDPUR : मानगो वर्कर्स कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट

  23 May 2025


BREAKING : साकची के HOTEL-EL-DORADO युवती आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक युवती समेत चार को भेजा जेल....

  13 May 2025


BIG-BREAKING : भारत पाकिस्तान तनाव पर बड़ा अपडेट, दोनों देशों के बीच सीजफायर, पढ़े पूरी खबर

  10 May 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.