JAMSHEDPUR : गोविंदपुर में मंदिर के पास फायरिंग, CCTV कर्मी घायल, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Mon, 22 Dec 2025 07:47 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत कृष्णानगर मंदिर के पास रविवार देर शाम फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में स्थानीय निवासी वीरेंद्र कुमार महतो गोली लगने से घायल हो गए। गोली उनके पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल वीरेंद्र कुमार को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सीसीटीवी लगाने का काम करते हैं और घटना के समय मंदिर के पास अपनी बाइक पर खड़े थे।

घटना की जानकारी देते हुए गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि घायल के अनुसार वह बाइक पर खड़ा था, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उसने महसूस किया कि उसके पैर में गोली लगी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने और किन परिस्थितियों में चलाई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.