Publish Date: Mon, 01 Dec 2025 22:41 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखिया रोड के एक क्वार्टर में सोमवार की रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग हसप्रीत सिंह के घर में लगी। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, हसप्रीत की मां और बहन उस वक्त दंत चिकित्सक के पास गई हुई थीं, तभी घर में अचानक आग भड़क उठी।
आग की लपटें उठते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। पड़ोसियों और दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि स्टोर रूम में रखा भारी सामान जलकर राख हो गया। टीवी, फ्रिज सहित कई घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना में लगभग दो से ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाने के प्रयासों के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर विभाग के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आवासीय इलाकों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों और मानकों का पालन बेहद जरूरी है। हल्की चूक भी बड़े हादसे का रूप ले सकती है। प्रशासन और निवासियों दोनों को आग से सुरक्षा को लेकर जागरूक होने की आवश्यकता है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.