JAMSHEDPUR : आबकारी विभाग ने जेएलकेएम कार्यकर्ता को 10 पेटी नकली शराब के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल


Publish Date: Sun, 13 Jul 2025 08:45 AM (IST)


 

शैलेश कुमार की रिपोर्ट.....

पटमदा : आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को पटमदा निवासी एक युवक को 10 पेटी नकली विदेशी शराब (ब्लैक हॉर्स) के साथ गिरफ्तार कर लिया है। सूत्र बताते हैं कि पटमदा के जा गांव निवासी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ता फूलचांद मुर्मू जो पिछले कई सालों से कमलपुर थाना क्षेत्र के काटिन चौक स्थित सरकारी शराब दुकान का कर्मचारी भी है। वह काफी पहले से अपनी कार पर जमशेदपुर से नकली शराब लाकर क्षेत्र में आपूर्ति करता था। इसकी सूचना काफी दिनों पहले से विभाग को मिल रही थी।


शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने सुबह करीब साढ़े 10 बजे के बाद डिमना चौक से ही उसकी कार का पीछा किया। करीब 17 किमी दूर बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबा गांव में ओवरटेक करते हुए पकड़ लिया गया। सूत्रों के अनुसार आबकारी विभाग की गाड़ी को देखते हुए फूलचांद ने अपनी गाड़ी (ऑल्टो कार) को तेजी से भगाने लगा जिसके कारण जोबा गांव में अनियंत्रित होकर उसकी गाड़ी सड़क किनारे एक झाड़ी में घुस गई। इस दुर्घटना में उसे हल्की चोटें भी आई हैं। पुलिस ने घटनास्थल से उसे गिरफ्तार करते हुए पहले मेडिकल जांच कराया एवं बाद में जेल भेज दिया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.