JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर से अगवा आठ वर्षीय आरिश मुर्शिदाबाद से बरामद


Publish Date: Fri, 10 Oct 2025 18:51 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत रामदास भट्टा निवासी फिरदौस गद्दी का 8 वर्षीय पुत्र आरिश गद्दी गुरुवार शाम अपहरण कर लिया गया था। हालांकि, परिजनों ने तत्काल आरिश की तलाश शुरू की। इधर, सोशल मीडिया पर भी खबर फैलने के बाद अपहरणकर्ता आरिश को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के एक थाने के बाहर छोड़कर चले गए।

आरिश को सकुशल बरामद कर लिया गया है। उसे शहर लेकर आया जा रहा है। आरिश बिष्टुपुर नरभेराम हंसराज पब्लिक स्कूल की कक्षा तीसरी का छात्र है. वहीं पिता फिरदौस इलेक्ट्रिशियन का काम करते है। आरिश की एक छोटी बहन भी है। पिता ने बताया था कि आरिश शाम 6 बजे तक घर के पास ही खेल रहा था। इसके बाद जब घर वालों ने उसे नहीं देखा तो इसकी तलाश शुरू की गई।


पास ही एक निर्माणाधीन भवन में काम करने वाले मजदूर ने बताया कि आरिश को एक व्यक्ति के साथ जाते देखा। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की गई। जांच में दिखा कि आरिश को एक व्यक्ति शाम 7.45 बजे अपने साथ ले जा रहा है। तलाश करते हुए सभी गालूडीह टोल प्लाजा के पास पहुंचे जहां टोल प्लाजा कर्मियों ने बताया कि उन्होंने बच्चे को एक कार में जाते देखा है। इसके बाद तलाश और तेज कर दी गई। अंत में आरिश को बरामद कर लिया गया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.