Publish Date: Tue, 10 Dec 2024 11:12 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर नतमस्तक होकर प्रणाम किया। इस भावुक क्षण को अपने जीवन का यादगार पल बताते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि मैं उस विधानसभा में प्रवेश कर रही हूं, जिसे मेरे ससुर और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बनवाया था। पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर पूर्वी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के जनता की आवाज बनकर विधानसभा में उनके हितों और समस्याओं को मजबूती से उठाएंगी। उन्होंने 86 बस्ती के मालिकाना हक की लड़ाई को प्राथमिकता देते हुए इसे कानून के दायरे में लाने की दिशा में काम करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने इस मुद्दे पर ऐतिहासिक पहल की थी। मेरा प्रयास रहेगा कि राज्य सरकार इस पर गंभीरता से संज्ञान ले और कानून बनाकर इसे अमल में लाए।
उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराते हुए कहा कि जमशेदपुर पूर्वी की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद और विश्वास की बदौलत ही मैं आज लोकतंत्र के इस सबसे बड़े मंदिर में प्रवेश कर रही हूं। मेरा वादा है कि मैं उन्हें कभी निराश नहीं करूंगी।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.