JAMSHEDPUR : जिला पुलिस का शिकायत समाधान कार्यक्रम 20 को माइकल जॉन में... सभी डीएसपी और थानेदार रहेंगे मौजूद


Publish Date: Wed, 18 Sep 2024 18:39 PM (IST)


 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में जिला पुलिस की ओर से 20 सितंबर को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम बिष्टुपुर के माईकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। इस क्रम में 18 मुख्य मुद्दों पर लोगों की समस्याएं सुन कर झारखंड पुलिस उसका समाधान करेगी। इसकी शुरुआत राज्य स्तर पर की गई है।



पुलिस और पब्लिक के बीच बनेगा समन्वय एसएसपी.......



उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान आम नागरिक पुलिस से संबंधित किसी भी समस्या को पुलिस के समक्ष रख सकती है। उन समस्याओं को जमशेदपुर पुलिस संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई करेगी। शिकायतकर्ता को एक प्राप्ति रसीद भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आम नागरिक जिला पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9471167577 पर फोन कर या फिर janshikayatjsr@gmail.com पर ईमेल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

इसके लिए एसएसपी कार्यालय में एक कोषांग भी बनाया गया है जहां लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते है। एसएसपी ने बताया कि कोषांग को डीएसपी सिटी सुधीर कुमार मॉनिटर करेंगे। उनके साथ एक निरीक्षण, एक अवर निरीक्षक की तैनाती भी की गई है। कार्यक्रम में सभी डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहेंगे। संभावना है कि पुलिस मुख्यालय से भी एक अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि पुलिस से जुड़ी जो भी शिकायतें है उन्हे लेकर कार्यक्रम में शामिल हो।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.