JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के भुइयांडीह में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पत्नी ने बताया आत्महत्या, भाई ने बताया हत्या, जांच में जुटी पुलिस पुलिस आखिर क्या है मामला ??


Publish Date: Fri, 02 May 2025 17:39 PM (IST)


 

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित कल्याण नगर में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक युवक की धारदार हथियार से मौत हो गई. मृतक की पहचान छवि लोहार के रूप में हुई है. घटना उसके घर के कमरे में हुई, जहां चारों ओर खून फैला हुआ मिला।


इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि घटना के वक्त मृतक की पत्नी घर में ही मौजूद थी. उसका दावा है कि छवि लोहार ने आत्महत्या की है, जबकि मृतक के भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी का किसी से प्रेम संबंध था. इसी को लेकर इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।


इधर, पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की सघन जांच में जुट गई है. हालांकि, कमरे की हालत देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया है, जिससे उसकी मौत हुई है. बहरहाल आगे पूरा मामला पुलिस की जांच का विषय बना हुआ है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.