JAMSHEDPUR : अपराधी सुधीर दुबे ने जारी किया नया वीडियो... कहा झारखंड बिहार के अपराध से कोई वास्ता नहीं, देखें VIDEO


Publish Date: Wed, 26 Nov 2025 09:22 AM (IST)


 

पुलिस प्रशासन से पूर्व में जारी वीडियो की जांच की मांग, कहा- एडिट कर किया गया वायरल


जमशेदपुर : जमशेदपुर के अपराधी सुधीर दुबे का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सुधीर दुबे ने कहा कि वह प्रशासन का सम्मान करता है. पिछले पांच साल से वह जमशेदपुर के अपराध से दूर है. उसकी कोई भी गतिविधि जमशेदपुर में नहीं है. वह पूरे झारखंड में कोई काम नहीं करता है. वह अपना काम झारखंड बिहार से बाहर ही करता है. उसे वहां के अपराध से कोई लेना-देना नहीं है. उसे वीडियो को तोड़-मरोड़ कर डालना और लिखना नहीं आता है. प्रशासन वीडियो की सत्यता की जांच करे. वीडियो को एडिट कर पोस्ट करने की बात कही है।


बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर सुधीर दुबे का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह धमकी देते नजर आ रहा था. वीडियो में वह अपने गांव में दो लोगों और जमशेदपुर में एक बड़े व्यक्ति की हत्या करने की बात कह रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद जमशेदपुर पुलिस सक्रिय हुई और कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने सुधीर दुबे के कई सहयोगियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जब इसकी जानकारी उसे हुई, तो उसने एक नया वीडियो जारी किया. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पहले दिन जारी हुआ वीडियो कुछ दिन पुराना है. लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने सुधीर दुबे के कई सहयोगियों को हिरासत में लेकर देर रात तक पूछताछ की. उनकी क्या योजना है, इसकी जानकारी ली. सुधीर दुबे को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने प्रशासन का सम्मान करने की बात कहते हुए एक वीडियो जारी किया. साथ ही यह भी बताया कि उनके वीडियो को एडिट कर वायरल किया गया है. उसका अब जमशेदपुर और झारखंड के अपराध से कोई वास्ता नहीं है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.