Publish Date: Wed, 31 Dec 2025 10:30 AM (IST)
जमशेदपुर। एमजीएम थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शातिर चोर सुप्रियो घोष को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदातों में शामिल दो नाबालिगों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई मोटरसाइकिलें और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
छापेमारी में बरामद सामान......
पुलिस ने अब तक कुल छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें विभिन्न मॉडल की बाइक और स्कूटी शामिल हैं। इसके अलावा वीवो, मोटोरोला और पोको कंपनी के तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
बरामद मोटरसाइकिलें पोटका, गोलमुरी, आज़ादनगर, ओलीडीह और बोड़ाम थाना क्षेत्र से चोरी की गई थीं।
घटना का विवरण.....
जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर की रात अभिलाषा कॉम्प्लेक्स और वैष्णवी अपार्टमेंट, बालिगुमा से मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। वहीं 28 दिसंबर को डिमना स्थित जियो मार्ट से भी बाइक चोरी की घटना सामने आई थी।
इन मामलों को लेकर एमजीएम थाना में अलग-अलग कांड दर्ज किए गए थे। बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच तेज की, जिसके बाद इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ।
कानूनी कार्रवाई......
गिरफ्तार आरोपी सुप्रियो घोष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दोनों नाबालिगों को संप्रेषण गृह भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में और भी खुलासे होने की संभावना है। पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चोरी की घटनाओं से परेशान आम लोगों को बड़ी राहत मिली है।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.